1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ने फिर दिया विवादित बयान, कहा 15 मिनट ऐसा दर्द जो अभी तक नहीं भर सका

ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ने फिर दिया विवादित बयान, कहा 15 मिनट ऐसा दर्द जो अभी तक नहीं भर सका

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 24, 2019 04:06 pm IST,  Updated : Jul 25, 2019 05:29 pm IST

AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी एक बार फिर से विवादित बयान दिया है

AIMIM leader Akbaruddin Owaisi again give controversial speech- India TV Hindi
AIMIM leader Akbaruddin Owaisi again give controversial speech Image Source : ANI

हैदराबाद। AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। अकबरुद्दीन ओवैसी ने 6 साल पहले दिए अपने 15 मिनट वाले बयान का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया उसी से डरती है जो डराता है। अकबरुद्दीन ने कहा 15 मिनट ऐसा दर्द है जो अभी तक नहीं भर सका।

अकबरुद्दीन ओवैसी लंबी बीमारी से ठीक होने के बाद हैदराबाद जनसभा को संबोधित कर रहा था। तेलंगाना के करीमनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अकबरुद्दीन ने मॉब लिंचिंग का जिक्र करते हुए अपने 15 मिनट वाले भाषण का जिक्र किया। ओवैसी ने सभा में उसको सुनने के लिए आए लोगों से कहा कि उन्हें राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ, बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी से डरने की जरूरत नहीं है, ओवैसी ने कहा कि ये लोग उसका बाल भी बांका नहीं कर सकते।

अकबरुद्दीन ने जनसभा में कहा, 'मुसलमानों को शेर बनना होगा ताकि कोई चायवाला उनके सामने खड़ा न हो सके। लोग आज कह रहे हैं कि मॉब लिंचिंग। मैं अपने लोगों से कहता हूं कि आप लोग इतने परेशान हैं, परेशान मत हो।'

असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने 2013 में एक विवादित बयान दिया था, अकबरुद्दीन ने कहा था कि मुसलमान 25 करोड़ हैं और हिंदू 100 करोड़, 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो, देख लेंगे किसमें कितना दम है। अपने नए भाषण में अकबरुद्दीन ने इसी बयान का जिक्र करते हुए कहा कि 15 मिनट ऐसा दर्द है जो अभी तक नहीं भर सका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत