नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सोमवार को ऑल इंडिया प्री मेडिकल (AIPMT) के परीक्षा परिणामों का ऐलान कर दिया। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर AIPMT 2015 के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए।
परीक्षा परिणाम देखने के लिए क्लिक करें-
छात्र और छात्राएं AIPMT 2015 Result CBSE की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा इस रिजल्ट को www.aipmt.nic.in पर भी देखा जा सकता है।
बता दें कि यह परीक्षा देश-विदेश में 50 शहरों में 1,065 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इसके लिए पंजीकरण कराए 6,32,625 में 4,22,859 छात्रों ने अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड किए थे।
गौर हो कि पेपर लीक होने और कथित तौर पर अनियमितता पाए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर AIPMT की परीक्षा 25 जुलाई को दोबारा करवाई गई थी। बड़े पैमाने पर अनियमितता के आरोपों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई को दोबारा परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया था।