1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोलकाता हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट हाईजैक करने की धमकी

कोलकाता हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट हाईजैक करने की धमकी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 18, 2021 10:29 pm IST,  Updated : Aug 19, 2021 01:05 pm IST

कोलकाता हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के कार्यालय में फ्लाइट हाईजैक करने की धमकी भरा कॉल आया। यह कॉल शाम 7 बजे से 7.10 बजे के बीच आया था।

कोलकाता हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट हाईजैक करने की धमकी- India TV Hindi
कोलकाता हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट हाईजैक करने की धमकी Image Source : PTI

कोलकाता: कोलकाता हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के कार्यालय में फ्लाइट हाईजैक करने की धमकी भरा कॉल आया। यह कॉल शाम 7 बजे से 7.10 बजे के बीच आया था। कॉल करने वाले ने अपना नाम प्रशांत बिस्वास बताया। उसने बंगाली भाषा में धमकी दी और फोन रख दिया। आरोपी ने यह नहीं बताया कि वह किस फ्लाइट को हाईजैक करने की बात कर रहा है।

पुलिस ने कॉल को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी। पुलिस कॉल करने वाले शख्स का पता लगाने की कोशिश कर रही है, साथ ही पुलिस यह भा पता लगा रही है कि कॉल करने वाले की बातों में कितनी सच्चाई थी। पुलिस एयर इंडिया के अधिकारियों के भी संपर्क में है और जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत