1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयर इंडिया के विमान की कजाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया के विमान की कजाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग

 Written By: IANS
 Published : Aug 25, 2016 12:08 pm IST,  Updated : Aug 25, 2016 03:34 pm IST

राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया के मुंबई से नेवार्क जा रहे विमान की गुरुवार को कजाकिस्तान में आपातकाल लैंडिंग करानी पड़ी।

air india- India TV Hindi
air india

मुंबई: राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया के मुंबई से नेवार्क जा रहे विमान की गुरुवार को कजाकिस्तान में आपातकाल लैंडिंग करानी पड़ी। अधिकारी ने बताया कि इस विमान ने रात लगभग दो बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी और बाद में इसका मार्ग बदलकर सुबह 7.30 बजे इसकी कजाकिस्तान में आपातकाल लैंडिंग करानी पड़ी।

विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और इंजीनियरों का एक दल विमान की जांच कर रहा है।

अधिकारी ने विमान से धुएं और आग लगने की किसी भी खबर से इनकार करते हुए कहा कि परिचालन कारणों से विमान का मार्ग बदला गया।

अधिकारी ने बताया कि यह विमान कुछ ही घंटों में अमेरिका के न्यूजर्सी के नेवार्क पहुंचने वाला था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत