1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विमान सेवा और टिकट बुकिंग शुरू करने को लेकर एयर इंडिया का बड़ा खुलासा

विमान सेवा और टिकट बुकिंग शुरू करने को लेकर एयर इंडिया का बड़ा खुलासा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 17, 2020 05:12 pm IST,  Updated : May 17, 2020 05:12 pm IST

कोरोना संकट के दौर में देश भर में जारी लॉकडाउन के चलते पिछले करीब दो महीने से विमानन सेवाएं बंद चल रही हैं।

Air India- India TV Hindi
Air India Image Source : FILE

कोरोना संकट के दौर में देश भर में जारी लॉकडाउन के चलते पिछले करीब दो महीने से विमानन सेवाएं बंद चल रही हैं। हालांकि मई की शुरुआत से रेलगाड़ियों का आंशिक रूप से परिचालन शुरू कर दिया गया है। वहीं एयर इंडिया के विमान विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस ला रहे हैं। इस बीच घरेलू विमान सेवाएं शुरू होने को लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म है। इस बीच सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने साफ कर दिया है कि फिलहाल घरेलू विमान सेवाएं शुरू नहीं की गई हैं और न हीं इनकी बुकिंग शुरू हुई है। 

एयर इंडिया ने रविवार को एक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि एयर इंडिया की फ्लाइट ​बुकिंग फिलहाल लॉकडाउन नियमों के चलते बंद हैं। साथ ही अभी इन्हें शुरू नहीं किया गया है। एयर इंडिया ने कहा कि जब भारत सरकार की ओर से इस बारे में कोई स्पष्टीकरण जारी किया जाएगा तभी विमानों का परिचालन और बुकिंग शुरू की जाएगी। 

Air India
Image Source : TWITTER @AIRINDIAINAir India

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत