1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IGI airport में एयर इंडिया के हवाई जहाज़ की इमरजेंसी लैंडिंग

IGI airport में एयर इंडिया के हवाई जहाज़ की इमरजेंसी लैंडिंग

 Written By: PTI
 Published : Jan 12, 2016 05:47 pm IST,  Updated : Jan 12, 2016 05:47 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक उड़ान आज यहां आपात स्थिति में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी जब कमांडर ने विमान के एक पहिये में निम्न दबाव की बात कही।

Air India plane in emergency landing at IGI airport- India TV Hindi
Air India plane in emergency landing at IGI airport

नई दिल्ली: दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक उड़ान आज यहां आपात स्थिति में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी जब कमांडर ने विमान के एक पहिये में निम्न दबाव की बात कही। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 102 न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे से चलकर यहां अपने निर्धारित समय से सात मिनट पहले अपराह्न दो बजकर 50 मिनट पर उतरी।

अधिकारी ने कहा कि विमान एहतियातन उतरा। बोइंग 777-300 ईआर विमान को निर्धारित समय से पहले उतरने को कहा गया जब पहियों में से एक में कम दबाव पाया गया। हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि लैंडिंग आपात स्थिति के तहत हुई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत