1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 21, 2020 02:20 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 02:20 pm IST

दिल्ली में बुधवार की सुबह प्रदूषण का स्तर “बहुत खराब” श्रेणी में पहुंच गया। एक सरकारी एजेंसी की ओर से यह जानकारी दी गई।

दिल्ली में वायु...- India TV Hindi
दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची  Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार की सुबह प्रदूषण का स्तर “बहुत खराब” श्रेणी में पहुंच गया। एक सरकारी एजेंसी की ओर से यह जानकारी दी गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार बुधवार को पूर्वाह्न दस बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 268 था जबकि मंगलवार को यह 223 दर्ज किया गया था।

उल्लेखनीय है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 'गंभीर' माना जाता है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की संस्था ‘सफर’ ने कहा, “यह पूर्वानुमान लगाया जाता है कि कल वायु की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहेगी और 23 अक्टूबर को बहुत खराब से खराब के बीच रहेगी।

सफर के अनुसार हरियाणा, पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में कल (मंगलवार को) पराली जलाने की 849 घटनाएं हुई। सफर के अनुसार पराली जलाने का पीएम 2.5 के उत्सर्जन में आज 15 प्रतिशत योगदान रहा।” शहर में मंगलवार को एक्यूआई 223 था। यह सोमवार को 244 और रविवार को 254 दर्ज किया गया था। दिल्ली सरकार अपने प्रदूषण रोधी अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शहर में 2,500 पर्यावरण मार्शल तैनात करेगी। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय आईटीओ क्षेत्र में जाकर ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान के प्रति जागरूकता फैलाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत