1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चमोली तबाही से उत्तर प्रदेश में भी खतरा! इन 27 जिलों में अलर्ट, इमरजेंसी के लिए नंबर जारी

चमोली तबाही से उत्तर प्रदेश में भी खतरा! इन 27 जिलों में अलर्ट, इमरजेंसी के लिए नंबर जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 07, 2021 03:59 pm IST,  Updated : Feb 08, 2021 07:13 am IST

उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से हुई तबाही के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Chamoli Glacier Flood: उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में अलर्ट, इमरजेंसी के लिए नंबर जारी- India TV Hindi
Chamoli Glacier Flood: उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में अलर्ट, इमरजेंसी के लिए नंबर जारी Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से हुई तबाही के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के बिजनौर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, संभल, मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़, अलीगढ़, कासगंज, बदायूं, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, कन्नौज, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, रायबरेली, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया और चंदौली जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

पढ़ें- Chamoli Glacier Disaster: टनल में अब भी फंसे हैं 30 लोग, सौ से ज्यादा लापता, जानिए लेटेस्ट अपडेट

इमरजेंसी के लिए नंबर जारी

सीएम योगी का बयान

उत्तराखंड में ग्लेशियर टूटने से उत्पन्न हुई परिस्थितियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उत्तर प्रदेश के संबंधित विभागों और अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, सीएम योगी ने कहा कि हर पहलू पर पूरी मुस्तैदी और नज़र रखी जाए। उन्होंने राज्य आपदा मोचन बल को भी मुस्तैद किए जाने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड की मदद करेंगे: CM योगी

मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के किनारे पड़ने वाले सभी जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को भी पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कहा कि ग्लेशियर टूटने से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर उत्तराखंड को हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "देवभूमि उत्तराखंड में उत्पन्न हुई इस प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।"

सीएम योगी का ट्वीट

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "उत्तराखंड में बांध टूटने से उत्पन्न हुई परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रदेश के सभी संबंधित विभागों व अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने तथा SDRF को राहत कार्यों हेतु तत्पर रहने को कहा है। गंगा नदी के किनारे स्थित सभी जिलों के DM/SSP/SP को भी पूर्णतः सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।