1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में जन्मा एलियन जैसा बच्चा, देखने वालों की लगी भीड़

बिहार में जन्मा एलियन जैसा बच्चा, देखने वालों की लगी भीड़

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 24, 2017 10:11 am IST,  Updated : Jan 24, 2017 10:11 am IST

पटना: बिहार में शनिवार की सुबह एक महिला ने एक एलियन जैसा दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया। इसे देखकर डॉक्टर और अस्पताल के लोग हैरान रह गए। इस बच्चे के हॉस्पिटल में जन्म लेते

Alien Baby- India TV Hindi
Alien Baby

पटना: बिहार में शनिवार की सुबह एक महिला ने एक एलियन जैसा दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया। इसे देखकर डॉक्टर और अस्पताल के लोग हैरान रह गए। इस बच्चे के हॉस्पिटल में जन्म लेते ही डॉक्टर चौंक गए। बच्चे की शक्ल आम बच्चों की तरह नहीं है। इसकी जानकारी मिलते ही अस्पताल में देखने वालों की भीड़ जमा हो गई।

घटना पटना के पालीगंज अनुमंडल अस्पताल की है। महिला पालीगंज के आजिम नगर कॉलनी की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि बच्चे का जन्म शनिवार को सुबह आठ बजे हुआ। बच्चे को जन्म होने के बाद अस्पताल के कर्मचारी  हैरान हैं।

महिला की डिलिवरी कराने वाली डॉक्टर का कहना है कि पहले भी इस तरह के मामले आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि मां-बाप के जीन में हुए म्यूटेशन के कारण बच्चे का ऐसा रूप हुआ। बच्चे के शरीर के उपर किराटिम लेयर होता है, जिससे बच्चे की त्वचा आक्सीजन नहीं ले पाती है।

अस्पताल के एक डॉक्टर इसे हर्लेक्विन इचथिस्योसिस की बीमारी बता रहे हैं। 10 लाख बच्चोंन में से कोई एक बच्चाा ऐसा होता है। बच्चे का रंग जहां हरा था, वहीं उसके शरीर पर कछुए की तरह धारीदार आकृति बनी हुई थी। उसका सिर भी पूर्ण रूप से विकसित नहीं था। बच्चे के शरीर के जहां कई हिस्से विकसित नहीं थे।

जानकारी के मुताबिक बच्चे  की आंख, नाक, कान और हाथ पूरी तरह से डेवलप नहीं हुए है। बच्चे के जन्म के बाद उसका अजीबो गरीब शरीर देख उसकी मां बिलकुल डर गई।  बच्चे का मुंह काफी बड़ा था, लेकिन कानों का विकास नहीं हुआ था। आंखें भी पूरी तरह से नहीं बन पाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत