1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई पुलिस ने कहा- जारी रहेंगी इमर्जेंसी और जरूरी सेवाएं, दिक्कत होने पर 100 नंबर डायल करें

मुंबई पुलिस ने कहा- जारी रहेंगी इमर्जेंसी और जरूरी सेवाएं, दिक्कत होने पर 100 नंबर डायल करें

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2020 11:31 am IST,  Updated : Mar 25, 2020 11:31 am IST

महाराष्ट्र में सोमवार रात से अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नए मामले सामने आ चुके हैं, जिससे राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 112 हो गई है।

Mumbai Police, Mumbai Police Lockdown, Coronavirus, Coronavirus Mumbai Police- India TV Hindi
मुंबई पुलिस ने सुनिश्चित किया है कि लॉकडाउन की पूरी अवधि के दौरान जरूरी और इमर्जेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। PTI

मुंबई: पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन के बाद कुछ जगहों पर अफरा-तफरी का माहौल है। प्रधानमंत्री द्वारा लॉकडाउन की घोषणा के बाद देश के कई इलाकों में दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इस माहौल को देखते हुए मुंबई पुलिस ने लोगों से शांत रहने की अपील की है। मुंबई पुलिस ने साथ ही सुनिश्चित किया है कि लॉकडाउन की पूरी अवधि के दौरान जरूरी और इमर्जेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है और यहां अब तक 112 मरीज पॉजिटिव मिले हैं।

मुंबई पुलिस ने किया ट्वीट

मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर लोगों से कहा है कि वे न घबराएं, सारी जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। एक ट्वीट में मुंबई पुलिस ने कहा, ‘हम मुंबईकरों से शांत रहने का अनुरोध करते हैं और साथ ही आश्वस्त करते हैं कि लॉकडाउन की पूरी अवधि के दौरान सभी इमर्जेंसी सेवाएं और जरूरी वस्तुएं उपलब्ध रहेंगी। दुकानें खुली रहेंगी औऱ आप गाइडलाइंस के मुताबिक अपने नजदीकी स्टोर्स पर जा सकेंगे। यदि कोई असुविधा होती है तो 100 नंबर पर डायल करें। #WarAgainstVirus’


महाराष्ट्र में 112 पॉजिटिव केस
महाराष्ट्र में सोमवार रात से अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 23 नए मामले सामने आ चुके हैं, जिससे राज्य में इससे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 112 हो गई है। यह संख्या देश में सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 23 नए मरीजों में से 6 मुंबई से हैं। अधिकारियों ने कहा कि मुंबई में फिलहाल 41 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान पूरे देश में जरूरी सेवाएं जारी रखने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत