1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. न्‍यूज
  4. महाराष्ट्र के 3 शहरों में घर बैठे मिलेगा सामान, प्रशासन ने जारी किए मोबाइल नंबर

महाराष्ट्र के 3 शहरों में घर बैठे मिलेगा सामान, प्रशासन ने जारी किए मोबाइल नंबर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2020 09:39 am IST,  Updated : Mar 25, 2020 09:39 am IST

पीएम मोदी के आवाह्न पर पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन को देखते हुए महाराष्ट्र में सांगली जिला प्रशासन ने नागरिकों को कॉल पर आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी देने के लिए अपना फोन नंबर जारी किया है।

coronavirus cases in Maharashtra - India TV Hindi
coronavirus cases in Maharashtra 

नई दिल्ली। पीएम मोदी के आवाह्न पर पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन को देखते हुए महाराष्ट्र में सांगली जिला प्रशासन ने नागरिकों को कॉल पर आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी देने के लिए अपना फोन नंबर जारी किया है। पुलिस कर्मी और जिला प्रशासन डिलीवरी की सुविधा प्रदान करेगा। कुपवाड़, मिराज और सांगली शहर में सेवाएं प्रदान की जा रही है।

आप घर बैठे दवाइयां, किराने का सामान, सब्जी, दूध और अन्य सेवाओं के लिए अलग-अलग मोबाइल नंबर जारी किए हैं, जिससे आप घर बैठे जरूरी सामान मंगवा सकते हैं। फिलहाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 86 है जबकि महाराष्ट्र में अभी तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र