1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोनिया से अमरिंदर की मुलाकात टली, 22 जून को पंजाब के फाइनल फॉर्मूले पर चर्चा

सोनिया से अमरिंदर की मुलाकात टली, 22 जून को पंजाब के फाइनल फॉर्मूले पर चर्चा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 20, 2021 09:55 am IST,  Updated : Jun 20, 2021 09:55 am IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मुलाकात टल गई है। पंजाब कांग्रेस में घमासान के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह 22 जून को पार्टी आलाकमान के बनाए पैनल से दोबारा मिलेंगे।

सोनिया से अमरिंदर की...- India TV Hindi
सोनिया से अमरिंदर की मुलाकात टली, 22 जून को पंजाब के फाइनल फॉर्मूले पर चर्चा Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मुलाकात टल गई है। पंजाब कांग्रेस में घमासान के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह 22 जून को पार्टी आलाकमान के बनाए पैनल से दोबारा मिलेंगे। कांग्रेस पैनल से मुलाकात के बाद कैप्टन अमरिंदर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं। इस मुलाकात में पंजाब का घमासान खत्म करने के लिए फाइनल फॉर्मूला तैयार हो सकता है। पंजाब के नेताओं से मुलाकात के बाद कांग्रेस पैनल ने सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट दी थी। पैनल दो बार राहुल गांधी से मिला था। पैनल की रिपोर्ट के बाद सोनिया से अमरिंदर की मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है।

इससे पहले, पंजाब कांग्रेस में जारी अंतर कलह के बीच शुक्रवार को हुई पंजाब कैबिनेट की बैठक में पंजाब के 2 विधायकों और एक कैबिनेट मंत्री के बेटों को सरकारी नौकरियां एक प्रस्ताव लाकर दे दी गई और इसी को लेकर सियासी बवाल मच गया। जानकारी के मुताबिक, पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत कांगड़ के दामाद को एक्साइज विभाग में इंस्पेक्टर नियुक्त कर दिया गया। सीनियर कांग्रेस विधायक राकेश पांडे के बेटे को नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्ति दे दी गई जबकि प्रताप सिंह बाजवा के भाई और कांग्रेस विधायक फतेह जंग बाजवा के बेटे को पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर नियुक्त कर दिया गया।

इन तीनों ही नौकरियों को देते हुए पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दलील दी कि इन परिवारों ने पंजाब के लिए कुर्बानी दी है और आतंकवाद के दौर में इन परिवारों ने अपने लोगों को खोया है और ये लोग राजनेता भी थे इसी वजह से पंजाब सरकार की पॉलिसी के हिसाब से कम्पनशेसन के नियमों के हिसाब से ये लोग नौकरी पाने के हकदार हैं और उसी के एवज में इनको ये नौकरियां दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत