1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमेरिका ने अमरनाथ हमले की निंदा की, पीड़ित परिवार के प्रति जताई संवेदना

अमेरिका ने अमरनाथ हमले की निंदा की, पीड़ित परिवार के प्रति जताई संवेदना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 11, 2017 08:57 pm IST,  Updated : Jul 11, 2017 08:57 pm IST

अमेरिकी दूतावास में उप राजदूत मैरी के.चार्ल्सन ने ट्वीट किया, "हम अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हमले की निंदा करते हैं और सभी आतंकवादी कृत्यों की निंदा करते हैं।"

Donald trump- India TV Hindi
Donald trump

नई दिल्ली: अमेरिका ने जम्मू एवं कश्मीर में अमरनाथ तीर्थ यात्रियों पर हुए हमले की निंदा की है। अमेरिकी दूतावास में उप राजदूत मैरी के.चार्ल्सन ने ट्वीट किया, "हम अमरनाथ तीर्थयात्रियों पर हमले की निंदा करते हैं और सभी आतंकवादी कृत्यों की निंदा करते हैं।" उन्होंने कहा, "पीड़ित परिवारों व प्रभावित लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हूं।"

जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार देर शाम खानाबल में 60 यात्रियों से भरी बस पर आतंकवादियों की गोलीबारी में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 19 अन्य घायल हो गए। मृतकों में छह महिलाएं, जबकि एक पुरुष है। मृतक महिलाओं में दो महाराष्ट्र की और बाकी गुजरात के थे। महाराष्ट्र की दोनों महिलाओं के शवों को उनके गृहनगर भेज दिया गया है। घायल 19 लोगों में से आठ महराष्ट्र के हैं।

40 दिनों की अमरनाथ यात्रा 29 जुलाई से शुरू हुई है, जो सात अगस्त तक चलेगी। अब तक लगभग 140,000 तीर्थयात्री पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत