1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अर्णब की गिरफ्तारी पर अमित शाह का बयान, कांग्रेस और साथियों ने लोकतंत्र को फिर किया शर्मसार

अर्णब की गिरफ्तारी पर अमित शाह का बयान, कांग्रेस और साथियों ने लोकतंत्र को फिर किया शर्मसार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 04, 2020 04:43 pm IST,  Updated : Nov 04, 2020 04:43 pm IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई स्थित रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्णब गोस्वामी की मुंबई पुलिस की ओर से की गई गिरफ्तारी की आलोचना की है। उन्होंने महाराष्ट्र में कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर रिपब्लिक टीवी और उसके संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ 'राज्य की शक्ति का दुरुपयोग' करने का आरोप लगाया। 

Amit Shah Condemns Arnab Goswami's Arrest, Says attack On Free Press Will Be Opposed- India TV Hindi
Amit Shah Condemns Arnab Goswami's Arrest, Says attack On Free Press Will Be Opposed Image Source : PTI

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई स्थित रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्णब गोस्वामी की मुंबई पुलिस की ओर से की गई गिरफ्तारी की आलोचना की है। उन्होंने महाराष्ट्र में कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर रिपब्लिक टीवी और उसके संपादक अर्नब गोस्वामी के खिलाफ 'राज्य की शक्ति का दुरुपयोग' करने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद गृह मंत्री का बयान आया है।

शाह ने ट्वीट किया, "कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया है। रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ राज्य की सत्ता का दुरुपयोग और व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर हमला है।" मंत्री ने आगे कहा कि, "यह 'आपातकाल' की याद दिलाता है। इसका विरोध किया जाएगा।"

महाराष्ट्र पुलिस की रायगढ़ इकाई ने बुधवार सुबह रिपब्लिक टीवी के मालिक के घर पर छापा मारा और उसके मुख्य संपादक अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सचिन वेज ने कहा कि, "गोस्वामी को 2018 के आत्महत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था, केस को पहले बंद कर दिया गया था और अब फिर से खोल दिया गया है।"

चैनल ने 20-30 पुलिसकर्मियों के अंदर जाने और गोस्वामी को गिरफ्तार करने के बाद "एक शीर्ष भारतीय समाचार चैनल के संपादक को अपराधी की तरह, बाल को खींचकर, धमकाकर, पानी नहीं पीने की इजाजत देने" के लिए जोरदार नारा दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत