1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस के हर घोटाले में सपा-बसपा बराबर की दोषी : अमित शाह

कांग्रेस के हर घोटाले में सपा-बसपा बराबर की दोषी : अमित शाह

 Written By: IANS
 Published : Oct 27, 2016 09:05 pm IST,  Updated : Oct 27, 2016 09:05 pm IST

इटावा: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के अंदरखाने चल रही उठापटक के बीच गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह ने सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव पर हमला बोलते हुए

Amit shah- India TV Hindi
Amit shah

इटावा: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के अंदरखाने चल रही उठापटक के बीच गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह ने सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के हर घोटाले में सपा व बसपा बराबर की दोषी है। इटावा के नुमाइश मैदान में भाजपा संकल्प रैली में अमित शाह ने कहा कि भाजपा को एक बार उप्र में मौका देकर देखिए। युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। 

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

शाह ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था दुरुस्त होगी तो फिर यहां पर इंडस्ट्री लगेगी। बिजली की सारी समस्या ठीक होगी तो फिर बंद पड़ी फैक्ट्री चल पड़ेगी।

उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में पिछली तीन बार से सपा और बसपा ने राज किया है। इनकी मदद से दिल्ली में दस साल तक मनमोहन सिंह की सरकार ने काम किया। काम तो कुछ भी नहीं हुआ, हर जगह पर व्यापक भ्रष्टाचार सामने आया।"

शाह ने कहा कि अंतरिक्ष से लेकर पाताल तक 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले सामने आए थे। नरेंद्र मोदी की सरकार के कार्यकाल में एक भी घोटाला सामने नहीं आया है। कांग्रेस की सरकार में घोटाले ही घोटाले नजर आते थे।

उन्होंने कहा कि यूपी में मायावती सरकार में 163 फीसदी दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ी थीं तो फिर सपा इससे भी आगे बढ़ गई। सपा सरकार ने 'लॉ एंड ऑर्डर' को 'लो एंड ऑर्डर' कर दिया। अराजकता चरम पर है। हर तरफ गरीब, किसान व मजदूर के साथ आम आदमी परेशान है।

अमित शाह ने कहा कि यूपी को विकास की राजनीति करने वाली बीजेपी सरकार चाहिए। भाजपा ही यूपी के विकास को नई गति दे सकती है। कांग्रेस तो उप्र चुनाव में 'वोट कटवा' पार्टी बनकर सपा व बसपा को जिताना चाहती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत