1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमित शाह ने राष्ट्रपति उम्मीदवारों पर नहीं खोले पत्ते, कहा-'नामों पर विचार कर रहे हैं'

अमित शाह ने राष्ट्रपति उम्मीदवारों पर नहीं खोले पत्ते, कहा-'नामों पर विचार कर रहे हैं'

 Written By: IANS
 Published : Jun 17, 2017 06:42 pm IST,  Updated : Jun 17, 2017 06:42 pm IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। शाह ने इस सवाल पर पार्टी के पत्ते नहीं खोले।

Amit Shah- India TV Hindi
Amit Shah Image Source : ANI

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को अगले राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। शाह ने इस सवाल पर पार्टी के पत्ते नहीं खोले। उन्होंने केवल इतना कहा, "हम अपने और राजग के घटकों के बीच विभिन्न नामों पर चर्चा और विचार कर रहे हैं।"शिवसेना द्वारा सुझाए गए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन के नामों पर उन्होंने आश्वासन दिया कि कोई भी फैसला लेने से पूर्व सभी नामों पर विचार किया जाएगा और चर्चा की जाएगी।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चुटकी ली, "अगर आपके मन में कोई नाम है तो मुझे बताएं। हम उस पर भी विचार करेंगे।"इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के तीन साल पूरे होने पर उसकी उपलब्धियों को लेकर एक रिपोर्ट कार्ड पेश किया। शाह ने कहा, "आजादी के बाद से मोदीजी सबसे लोकप्रिय और योग्य प्रधानमंत्री हैं। भाजपा ने केवल तीन वर्षो में वह हासिल कर लिया, जो पिछले 50 वर्षो में नहीं किया गया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत