अमृतसर (पंजाब): अमृतसर में निरंकारी भवन के दौरे से पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर विवाद हो गया। विवाद रेड कार्पेट बिछाने को लेकर हुआ। दरअसल सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस निरंकारी भवन के सामने होनी थी और उस जगह पर रेड कार्पेट बिछाया गया था। जैसे ही वो तस्वीरें वायरल हुई विवाद खड़ा गया। मामला सुर्खियों में आने के बाद तुरंत रेड कार्पेट हटा लिया गया और उसकी जगह ग्रीन कार्पेट बिछा दिया गया।
Related Stories
इतना ही नहीं सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस तक रद्द कर दी गई। अब सीएम की प्रेस कॉनफ्रेंस गुरु नानक हॉस्पिटल में होगी। एक पुलिस अफसर से जब इस बारे में बात की गई, तो उन्होंने कहा कि मीडिया पहले पूछता है कि सीएम साहब के दौरे के लिए क्या इंतजाम किए गए। जब इंतजाम किए गए, तो वही मीडिया कह रहा है कि ये इंतजाम क्यों किया। अब ये तो गलत बात है ना।
गौरतलब है कि रविवार को यहां स्थित निरंकारी भवन पर ग्रेनेड से हमला हुआ था जिसमें 3 की मौत और 15 घायल हो गए थे।