1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिश में कैंसर के 85 वर्षीय एक मरीज और उनकी पत्नी ने Covid-19 को दी मात

ओडिश में कैंसर के 85 वर्षीय एक मरीज और उनकी पत्नी ने Covid-19 को दी मात

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 18, 2020 08:01 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 08:01 pm IST

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में कैंसर के 85 वर्षीय एक मरीज और 78 वर्षीय उनकी पत्नी कोविड-19 संक्रमण से उबरे हैं।

ओडिश में कैंसर के 85...- India TV Hindi
ओडिश में कैंसर के 85 वर्षीय एक मरीज और उनकी पत्नी ने Covid-19 को दी मात Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

केंद्रपाड़ा (ओडिशा): ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में कैंसर के 85 वर्षीय एक मरीज और 78 वर्षीय उनकी पत्नी कोविड-19 संक्रमण से उबरे हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। केंद्रपाड़ा के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा ने बताया कि सुरेंद्र पाल और उनकी पत्नी सावित्री कोविड-19 संक्रमण से मुक्त हो गये तथा उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। सुरेंद्र पाटिल को गले का कैंसर है। जिलाधिकारी ने ट्वीट किया, ‘‘...वे कइयों को इस बीमारी को हराने की प्रेरणा देते हैं। उन्हें हमारी शुभकामनाएं।’’

केंद्रपाडा के अतिरिक्त जिला चिकित्सा अधिकारी एम एच बेग ने बताया कि सुरेंद्र पाल को कीमोथेरेपी (कैंसर संबंधी उपचार) के लिए आठ जून को कटक के क्षेत्रीय कैंसर केंद्र में भर्ती कराया गया और उनकी पत्नी उनकी देखभाल के लिए अस्पताल में थी। दोनों ही 29 जून को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए।

बेग ने बताया कि इस दंपति को कटक के एक कोविड-19 निर्धारित अस्पताल में भर्ती कराया गया, दस दिन के उपचार के बाद जब जांच में वे संक्रमण से मुक्त पाए गए तब उन्हें छुट्टी दी गई। उन्होंने बताया कि छुट्टी के बाद एहतियात के तौर पर उन्हें केंद्रपाड़ा प्रखंड के बगडा ग्राम पंचायत में कोविड-19 देखभाल केंद्र में रखा गया। शुक्रवार को उन्हें वहां से भी छुट्टी दे दी गई। बेग ने कहा, ‘‘इस दंपति और खासकर सुरेंद्र पाटिल ने ढलती उम्र के बावजूद दृढ़ता और संकल्प के साथ इस बीमारी से संघर्ष किया। कैंसर मरीजों में वैसे भी प्रतिरोधक क्षमता कम होती है।’’ उन्होंने कहा कि इस दंपति ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कोविड-19 को मात दिया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।