1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश: रिकॉर्ड संख्या में हुआ टीकाकरण, एक दिन में 12.56 लाख टीके लगाए गए

आंध्र प्रदेश: रिकॉर्ड संख्या में हुआ टीकाकरण, एक दिन में 12.56 लाख टीके लगाए गए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 20, 2021 08:02 pm IST,  Updated : Jun 20, 2021 08:04 pm IST

आंध्र प्रदेश में चलाये गये महा टीकाकरण अभियान के दौरान रविवार को शाम शाम 6 बजे तक रिकॉर्ड 12 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया है।

आंध्र प्रदेश: रिकॉर्ड संख्या में हुआ टीकाकरण, एक दिन में 12.56 लाख टीके लगाए गए- India TV Hindi
आंध्र प्रदेश: रिकॉर्ड संख्या में हुआ टीकाकरण, एक दिन में 12.56 लाख टीके लगाए गए Image Source : PTI

अमरावती: आंध्र प्रदेश में चलाये गये महा टीकाकरण अभियान के दौरान रविवार को शाम शाम 6 बजे तक रिकॉर्ड 12 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया है। महा टीकाकरण अभियान रविवार को शाम 6 बजे तक चला, इस दौरान राज्यभर में लोगों को कुल 12.56 लाख टीके लगाए गए हैं। इस प्रक्रिया में प्रदेश में टीके की पहली खुराक लेने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ को पार कर गयी है। 

वहीं, रविवार को दोपहर दो बजे तक रिकॉर्ड नौ लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया था। बता दें कि प्रदेश में 45 साल की उम्र से अधिक आयु वर्ग के लोगों एवं पांच साल से कम उम्र के बच्चों की माताओं को ध्यान में रखकर रविवार सुबह छह बजे 13 जिलों के 2,000 से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर दो बजे तक कुल 9,02,308 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका था। इसके साथ ही विभाग के अधिकारियों ने अभियान के समापन के समय शाम छह बजे तक टीकाकरण की संख्या के 12 लाख तक होने की उम्मीद जताई थी और ऐसा ही हुआ। 6 बजे तक कुल 12.56 लाख टीके लगाए गए।

इससे पहले 14 अप्रैल को प्रदेश में 6,28,961 लोगों का टीकाकरण किया गया था जो उस वक्त प्रदेश में और देश में एक रिकॉर्ड था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत