1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिंदू देवी, देवताओं के चित्र वाले उत्पादों को लेकर अमेजन के खिलाफ लोगों की नाराजगी

हिंदू देवी, देवताओं के चित्र वाले उत्पादों को लेकर अमेजन के खिलाफ लोगों की नाराजगी

 Reported By: Bhasha
 Published : May 17, 2019 12:04 am IST,  Updated : May 17, 2019 12:04 am IST

अमेजन कंपनी को उस समय हजारों लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा जब उसके आनलाइन खुदरा बिक्री मंच पर हिन्दू देवी देवताओं की तस्वीरों वाले गलीचे और टायलेट सीट कवर दिखाई दिए। देखते ही देखते 24,000 से अधिक ट्वीट उसके खिलाफ आ गये। कुछ ट्वीट में तो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी टैग किया गया।

AMAZON- India TV Hindi
अमेजन के खिलाफ लोगों में गुस्सा

नई दिल्ली: अमेजन कंपनी को उस समय हजारों लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा जब उसके आनलाइन खुदरा बिक्री मंच पर हिन्दू देवी देवताओं की तस्वीरों वाले गलीचे और टायलेट सीट कवर दिखाई दिए। देखते ही देखते 24,000 से अधिक ट्वीट उसके खिलाफ आ गये। कुछ ट्वीट में तो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी टैग किया गया। इनमें ‘‘बायकॉट अमेजन’’ ट्विटर पर सबसे अधिक ट्रेंड कर रहा था।

संपर्क करने पर अमेजन के प्रवक्ता ने कहा कि अमेजन के सभी विक्रेताओं को कंपनी के दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिये। जो ऐसा नहीं करते हैं उन्हें कारवाई का सामना करना पड़ सकता है। उन विक्रेताओं को अमेजन के प्लेटफार्म से हटाया भी जा सकता है। प्रवक्ता ने बताया कि जिन उत्पादों को लेकर सवाल उठाया जा रहा है उन्हें हमारे स्टोर से हटाया जा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत