1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘तांडव’ को अमेजन प्राइम वीडियो से हटाया जाए: अनिल विज

‘तांडव’ को अमेजन प्राइम वीडियो से हटाया जाए: अनिल विज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 19, 2021 10:47 pm IST,  Updated : Jan 19, 2021 10:47 pm IST

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राजनीतिक पृष्ठभूमि पर बनी वेब सीरीज ‘तांडव’ को अमेजन प्राइम वीडियो से हटाने की मंगलवार को मांग करते हुए कहा कि उससे हिन्दू समुदाय की भावनाओं को कथित रूप से ठेस पहुंची है।

‘तांडव’ को अमेजन प्राइम वीडियो से हटाया जाए: अनिल विज- India TV Hindi
‘तांडव’ को अमेजन प्राइम वीडियो से हटाया जाए: अनिल विज Image Source : PTI

अंबाला (हरियाणा): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राजनीतिक पृष्ठभूमि पर बनी वेब सीरीज ‘तांडव’ को अमेजन प्राइम वीडियो से हटाने की मंगलवार को मांग करते हुए कहा कि उससे हिन्दू समुदाय की भावनाओं को कथित रूप से ठेस पहुंची है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को ऐसा प्रावधान करना चाहिए कि कोई भी वेब सीरीज सेंसर बोर्ड की मंजूरी के बिना स्ट्रीम ना हो। विज ने कहा, ‘‘इसे (सीरीज) तुरंत अमेजन प्राइम वीडियो से हटा दिया जाना चाहिए क्योंकि वह हमारे तंत्र, राजनीति, सामाजिक तानेबाने, युवा पीढ़ी और प्रधानमंत्री कार्यालय सभी पर हमला कर रहा है।’’ 

इस बीच, हरियाणा में कई जगहों पर सीरीज के खिलाफ प्रदर्शन हुए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सीरीज के निर्माताओं और अभिनेताओं के पुतले जलाए। ‘तांडव’ के निर्माता, निर्देशक और अभिनेताओं ने इस काल्पनिक सीरीज से भावनाओं को ठेस पहुंचने पर बिना किसी शर्त सोमवार को माफी मांगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस संबंध में अमेजन प्राइम वीडियो से स्पष्टीकरण मांगा है और भाजपा सांसद मनोज कोटक ने इसे लेकर प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित थ्रिलर सीरीज को लेकर उसके निर्माताओं के खिलाफ लखनऊ में प्राथमिकी दर्ज होने और कई नेताओं द्वारा ‘तांडव’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग के कारण यह विवादों में फंस गयी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत