1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नागरिकता कानून को लेकर बंगाल में कोई नयी हिंसक घटना नहीं, स्थिति शांतिपूर्ण

नागरिकता कानून को लेकर बंगाल में कोई नयी हिंसक घटना नहीं, स्थिति शांतिपूर्ण

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 19, 2019 10:31 am IST,  Updated : Dec 19, 2019 10:31 am IST

संशोधित नागरिकता कानून को लेकर पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को अब तक ताजा हिंसक घटना दर्ज नहीं हुई है और स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। हालांकि इस कानून का समर्थन करने वाले और विरोध करने वालों के बीच छिटपुट घटनाएं बुधवार को दर्ज हुई थीं।

नागरिकता कानून को लेकर बंगाल में कोई नयी हिंसक घटना नहीं, स्थिति शांतिपूर्ण- India TV Hindi
नागरिकता कानून को लेकर बंगाल में कोई नयी हिंसक घटना नहीं, स्थिति शांतिपूर्ण

कोलकाता: संशोधित नागरिकता कानून को लेकर पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को अब तक ताजा हिंसक घटना दर्ज नहीं हुई है और स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। हालांकि इस कानून का समर्थन करने वाले और विरोध करने वालों के बीच छिटपुट घटनाएं बुधवार को दर्ज हुई थीं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उत्तर दिनाजपुर जिले में नागरिकता कानून के खिलाफ निकाली गई रैली में देशी बम फेंके गए, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। 

Related Stories

इस घटना के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 34 दो घंटे के लिए बंद कर दिया। राज्य में नए नागरिकता कानून के विरोध में 13 दिसंबर से 17 दिसंबर के बीच हिंसा और आगजनी की घटनाएं हुई थीं। 

इन घटनाओं में कथित तौर पर शामिल होने के आरोप में 350 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बृहस्पतिवार को कोलकाता के एस्प्लेनेड क्षेत्र में एक रैली निकालेंगी। ममता एनआरसी और संशोधित नागरिकता कानून का कड़ाई से विरोध कर रही हैं। 

ममता बनर्जी ने 16 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच में कोलकाता और हावड़ा में तीन विरोध मार्च निकाले हैं। वामपंथी पार्टियां इस नए कानून के खिलाफ रामलीला मैदान से लेडी ब्रेबोर्न कॉलेज तक मार्च निकालेंगी। वहीं बुद्धिजीवी वर्ग रामलीला मैदान से हॉग मार्केट तक मार्च निकालने वाले हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत