1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू एंड कश्मीर बैंक के मुख्यालय पर दोबारा छापेमारी

जम्मू एंड कश्मीर बैंक के मुख्यालय पर दोबारा छापेमारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 09, 2019 04:02 pm IST,  Updated : Jun 09, 2019 04:02 pm IST

अधिकारियों ने कहा कि ब्यूरो के अधिकारियों ने आज सुबह पुलिस कर्मियों के साथ जम्मू एंड कश्मीर बैंक के मुख्यालय में तलाशी ली। उन्होंने कहा कि एसीबी के अधिकारी नियुक्तियों से संबंधित फाइलों और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

j&k bank- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : SOCIALMEDIA

श्रीनगर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने रविवार को एक बार फिर जम्मू एंड कश्मीर बैंक के श्रीनगर स्थित मुख्यालय पर छापेमारी की। एसीबी बैंक में फर्जी नियुक्तियों के आरोपों की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले शनिवार को राज्य शासन द्वारा परवेज अहमद को चेयरमेन पद से हटाये जाने के कुछ ही देर बाद बैंक के एम ए रोड स्थित मुख्यालय पर छापेमारी की गई थी।

अधिकारियों ने कहा कि ब्यूरो, चेयरमेन के रूप में अहमद के कार्यकाल के दौरान राज्य में पिछली पीडीपी-भाजपा सरकार के समय कथित राजनीतिक हस्तक्षेप पर की गई लगभग 1200 नियुक्तियों के रिकॉर्ड की तलाश कर रहा है। उन्होंने कहा कि ब्यूरो ने बैंक में की गई अवैध और फर्जी नियुक्तियों पर एक शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों ने कहा कि ब्यूरो के अधिकारियों ने आज सुबह पुलिस कर्मियों के साथ जम्मू एंड कश्मीर बैंक के मुख्यालय में तलाशी ली। उन्होंने कहा कि एसीबी के अधिकारी नियुक्तियों से संबंधित फाइलों और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। सरकार ने अहमद को बर्खास्त कर उनकी जगह आर के छिब्बर को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त करने का आदेश दिया था, जो इससे पहले बैंक के कार्यकारी अध्यक्ष थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत