1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लेह में सड़क हादसा, ट्रक के खाई में गिरने से 9 की मौत

लेह में सड़क हादसा, ट्रक के खाई में गिरने से 9 की मौत

 Reported By: Manzoor Mir
 Published : Jun 08, 2019 10:58 pm IST,  Updated : Jun 08, 2019 10:59 pm IST

बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए सभी श्रमिक राजस्थान के अजमेर के रहने वाले हैं। हादसे में एक श्रमिक घायल भी हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

leh accident- India TV Hindi
लेह में सड़क हादसा Image Source : SOCIAL MEDIA

लेह। जम्मू-कश्मीर के लेह से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां एक ट्रक के गहरी खाई में गिर जाने की वजह से 9 श्रमिकों की मौत हो गई। यह हादसा लामायूरू इलाके में हुआ।

अधिकारियों के मुतबाकि JK013B/0171 नंबर का ट्रक श्रीनगर से लेह जा रहा था, जैसे ही यह लामायूरू के नजदीक पहुंचा तभी यह हादसा हो गया, जिस वजह से 9 श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए सभी श्रमिक राजस्थान के अजमेर के रहने वाले हैं। हादसे में एक श्रमिक घायल भी हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसे के शिकार हुए ट्रक में सीमेंट की बोरियां लदीं थीं, खाई में गिरते ही ये सभी श्रमिक सीमेंट की बोरियों के नीचे दब गए और मौके पर ही इनकी मौत हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत