1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुरमीत राम रहीम के आश्रम में लापता पत्नी की तलाश के लिए आवेदन

गुरमीत राम रहीम के आश्रम में लापता पत्नी की तलाश के लिए आवेदन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 07, 2017 10:04 pm IST,  Updated : Sep 07, 2017 10:05 pm IST

जयपुर की एक अदालत में आज एक व्यक्ति ने दुष्कर्म जुर्म में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम के आश्रम की गुफा में अपनी लापता पत्नी की तलाश करवाने का आवेदन पेश किया है।

gurmeet ram rahim- India TV Hindi
gurmeet ram rahim

जयपुर: जयपुर की एक अदालत में आज एक व्यक्ति ने दुष्कर्म जुर्म में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम के आश्रम की गुफा में अपनी लापता पत्नी की तलाश करवाने का आवेदन पेश किया है।

परिवादी के अधिवक्ता बाबू लाल ने बताया कि जयपुर की एसीजीएम की अदालत में एक प्रार्थना पत्र पेश कर कमलेश की लापता पत्नि की खोज डेरा सच्चा गुरमीत राम रहीम के आश्रम में करवाने का अनुरोध किया है।

अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 14 सितम्बर तिथि तय की है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों सीबीआई की एक विशेष अदालत ने अपनी दो अनुयायियों से बलात्कार के जुर्म में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार देकर 20 साल जेल की सजा सुनाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत