1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अमरनाथ यात्रियों पर हमले का मास्टरमाइंड आतंकी अबु इस्माइल मुठभेड़ में मारा गया

अमरनाथ यात्रियों पर हमले का मास्टरमाइंड आतंकी अबु इस्माइल मुठभेड़ में मारा गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 14, 2017 05:20 pm IST,  Updated : Sep 14, 2017 05:40 pm IST

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को आज बड़ी कामयाबी मिली है। अमरनाथ यात्रियों पर हमले का मास्टर माइंड अबु इस्माइल नौगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मार गिराया।

Abu Ismail- India TV Hindi
Abu Ismail

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को आज बड़ी कामयाबी मिली है। अमरनाथ यात्रियों पर हमले का मास्टरमाइंड अबु इस्माइल नौगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मार गिराया। लंबे अर्से से सुरक्षाबलों को अबु इस्माइल की तलाश थी। अबु इस्माइल लश्कर का टॉप कमांडर था और अमरनाथ यात्रियों पर हमले की पूरी साजिश उसी ने रची थी। अबु दुजाना के मारे जाने के बाद अबु इस्माइल को लश्कर की कमान सौंपी गई थी।

अनंतनाग में 10 जुलाई को सावन के पहले सोमवार को अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए हमले में 8 यात्रियों की मौत हो गई थी जबकि कई यात्री घायल हो गए थे। आतंकियों ने बस को उस समय निशाना बनाया जब वह अमरनाथ से दर्शन कर वापस लौट रही थी। सभी मृतक गुजरात के रहनेवाले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत