1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर में सेना का जवान बना संता, बच्चों को बांटे गिफ्ट

कश्मीर में सेना का जवान बना संता, बच्चों को बांटे गिफ्ट

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 25, 2020 05:45 pm IST,  Updated : Dec 25, 2020 05:45 pm IST

कश्मीर में सेना की 19वीं राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही गुरविंदर सिंह को शुक्रवार को नया ‘मिशन स्माइल’ दिया गया। उनके शरीर पर हरी फौजी वर्दी की जगह लाल रंगे के परिधान थे।

कश्मीर में सेना का जवान बना संता, बच्चों को बांटे गिफ्ट- India TV Hindi
कश्मीर में सेना का जवान बना संता, बच्चों को बांटे गिफ्ट Image Source : PTI

लार्किपोरा (कश्मीर): कश्मीर में सेना की 19वीं राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही गुरविंदर सिंह को शुक्रवार को नया ‘मिशन स्माइल’ दिया गया। उनके शरीर पर हरी फौजी वर्दी की जगह लाल रंगे के परिधान थे। कंधों पर बंदूक की जगह तोहफों का बैग था। ‘‘फौजी’’ संता टॉफियों, चॉकलेट और अन्य उपहारों के साथ घाटी के बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखरने के लिए तैयार था। 

श्रीनगर से करीब 65 किलोमीटर दूर लार्किपोरा में राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर में आज क्रिसमस की धूम रही और बूटों की आवाज की जगह आसपास के वेस्सू, पेथडायलगाम, ब्रेंटी, कोकरनाग, वैलू और गडोल के बच्चों की हंसी खुशी की आवाजें सुनाई दी। इन बच्चों को कमांडिंग अधिकारी ने स्थनीय लोगों के साथ तादाम्य स्थापित करने के तौर पर बुलाया था। 

सेना के विक्टर फोर्स के कमांडिंग अधिकारी कर्नल धमेंद्र यादव ने कहा, ‘‘हम विक्टर फोर्स के निर्देशन में काम कर रहे हैं और स्थानीय लोगों के साथ जुड़ रहे हैं। इस विचार का उद्देश्य बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना है और हम वही कर रहे हैं।’’ 

विक्टर फोर्स पर ही दक्षिण कश्मीर के आतंकवाद प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा का जिम्मा है। यादव ने कहा कि यूनिट ने अपने सिपाही को संता के रूप में तैनात किया तथा उसे छोटे बच्चों एवं स्कूल जाने वाले छात्रों को छोटे छोटे उपहार देने का काम सौंपा गया। 

स्कूली बच्चों को करियर के बारे में परामर्श भी दिया गया। मेजर राहुल जहांगरी ने बच्चों को मन से संदेह निकाल देने और सपनों को पूरा करने में जुट जाने का आह्वान किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत