1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LoC पर पाकिस्तान कर रहा अंधाधुंध फायरिंग, सेना का JCO शहीद

LoC पर पाकिस्तान कर रहा अंधाधुंध फायरिंग, सेना का JCO शहीद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 05, 2020 11:46 pm IST,  Updated : Oct 05, 2020 11:48 pm IST

पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में सेना के जूनियर कमीशंड ऑफिसर शहीद हो गए हैं।

Army JCO killed in Pak shelling along LoC in J-K's Rajouri- India TV Hindi
Army JCO killed in Pak shelling along LoC in J-K's Rajouri Image Source : PTI

जम्मू: पाकिस्तानी सेना ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में सेना के जूनियर कमीशंड ऑफिसर शहीद हो गए हैं। बीते पांच दिनों में पाकिस्तान की ओर से किए संघर्षविराम उल्लंघन में यह चौथी मौत है। 

Related Stories

अधिकारियों ने बताया, "राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से अकारण गोलीबारी। गोलाबारी में एक JCO की जान चली गई।" उन्होंने बताया कि मामले की अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। इससे पहले एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया था कि जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ के दो सेक्टरों में नियंत्रण रेखा से लगे अग्रिम इलाकों में गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। 

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने शाम करीब साढ़े छह बजे भीषण गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागकर बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने भी माकूल जवाब दिया। दोनों ओर से कुछ समय तक गोलीबारी होती रही। 

उन्होंने बताया कि रात आठ बजकर करीब 20 मिनट पर पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले के देगवार सेक्टर में बिना उकसावे के गोलीबारी की तथा मोर्टार से गोले दागे, जिसका भारतीय सेना ने जबर्दस्त जवाब दिया। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि अंतिम खबर मिलने तक दोनो ओर से गोलाबारी हो रही थी। 

एक अक्टूबर को पुंछ जिले के कृष्णा घाटी और कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टरों की अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तानी गोलीबारी और गोलाबारी में सेना के तीन जवान शहीद हो गए थे और पांच अन्य घायल हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत