नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर पिछले काफी समय से भारतीय सेना में हिमाचल रेजिमेंट के गठन से जुड़ी से पोस्टें शेयर की जा रहीं थीं। इन पोस्टों में यह दावा किया जा रहा था कि हिमाचल के कांगड़ा में इस रेजिमेंट का हेड क्वार्टर होगा।
भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही इन पोस्टों को फेक बताया है। भारतीय सेना की तरफ से ट्टवीट कर कहा गया, "अफवाहों से बचें, सोशल मीडिया पर हिमाचल रेजिमेंट के गठन से जुड़ी की जा रही पोस्टें फेक हैं। ऐसे गलत खबरों से सावधान रहें।"