1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत के DGMO की दो टूक, ‘पाक सेना घुसपैठ को बढ़ावा देगी तो मुंहतोड़ जवाब देंगे’

भारत के DGMO की दो टूक, ‘पाक सेना घुसपैठ को बढ़ावा देगी तो मुंहतोड़ जवाब देंगे’

 Written By: IANS
 Published : Jun 05, 2017 05:06 pm IST,  Updated : Jun 05, 2017 05:10 pm IST

भारतीय सेना के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल ए.के.भट्ट ने सोमवार को अपने पाकिस्तानी समकक्ष से कहा कि भारत शांतिप्रिय देश है और वह शांति चाहता है, लेकिन यदि पाकिस्तान घुसपैठ की घटनाओं में सहयोग देना जारी रखेगा तो उसका माकूल जवाब दिय

indian army- India TV Hindi
indian army

नई दिल्ली: भारतीय सेना के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) लेफ्टिनेंट जनरल ए.के.भट्ट ने सोमवार को अपने पाकिस्तानी समकक्ष से कहा कि भारत शांतिप्रिय देश है और वह शांति चाहता है, लेकिन यदि पाकिस्तान घुसपैठ की घटनाओं में सहयोग देना जारी रखेगा तो उसका माकूल जवाब दिया जाएगा।

भारतीय सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, भारतीय डीजीएमओ ने नियंत्रण रेखा पर मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के बाद अपने पाकिस्तानी समकक्ष के समक्ष यह बात कही।

बयान के मुताबिक, "यदि पाकिस्तानी सेना घुसपैठ में लगातार मदद करती रही और एलओसी पर गोलीबारी करती रही तो भारतीय सेना उचित कार्रवाई करेगी।"

जब पाकिस्तान ने नागरिकों की हत्या का मामला उठाया तो इसके जवाब में भारतीय डीजीएमओ ने कहा कि भारतीय सेना पेशेवर है, जो नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाती।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत