1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शशि थरूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, महिलाओं का अपमान करने का आरोप

शशि थरूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, महिलाओं का अपमान करने का आरोप

 Reported By: T. Raghavan
 Published : Dec 21, 2019 10:35 pm IST,  Updated : Dec 21, 2019 10:35 pm IST

कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ सम्मन के बावजूद अदालत में पेश नहीं होने के कारण गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। तिरुवनंतपुरम की एक अदालत ने थरूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

Shashi Tharoor, Arrest warrant- India TV Hindi
Arrest warrant issued against Shashi Tharoor for insulting women Image Source : @SHASHITHAROOR

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद शशि थरूर के खिलाफ सम्मन के बावजूद अदालत में पेश नहीं होने के कारण गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। तिरुवनंतपुरम की एक अदालत ने थरूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। थरूर को अदालत ने एक ऐसे मामले के संबंध में पेश होने के लिए कहा था जिसमें उनके खिलाफ नायर समुदाय की महिलाओं का अपमान करने का आरोप है।

यह मामला शशि थरूर द्वारा लिखे गए एक उपन्यास पर आधारित है। शिकायत में कहा गया है कि उपन्यास, 'द ग्रेट इंडियन नोवल' केरल में नायर समुदाय की महिलाओं का अपमान करता है। इस मामले में समुदाय की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। संध्या श्री कुमार ने थरूर के खिलाफ अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष एक निजी शिकायत दर्ज की थी। इस साल की शुरुआत में यह शिकायत दर्ज की गई थी।

शिकायत का संज्ञान लेते हुए अदालत ने तब तिरुवनंतपुरम संसदीय क्षेत्र के सांसद थरूर को उपस्थित रहने के लिए कहा था। हालांकि, शशि थरूर कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसलिए अब अदालत ने थरूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। शशि थरूर पर इससे पहले उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत की जांच चल रही हैं। सुनंदा पुष्कर को नई दिल्ली के लक्जरी होटल लीला के एक सूट में मृत पाया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत