1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित केरल के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता का ऐलान किया

केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित केरल के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता का ऐलान किया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 18, 2018 06:46 am IST,  Updated : Aug 18, 2018 06:46 am IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ से तबाह केरल के लिए आज 10 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की। शुक्रवार एक ही दिन में राज्य में 106 लोगों की जान चली गई थी।

केजरीवाल, बाढ़, केरल,10 करोड़ रुपये- India TV Hindi
केजरीवाल ने बाढ़ प्रभावित केरल के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता का ऐलान किया Image Source : पीटीआई

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ से तबाह केरल के लिए आज 10 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की। शुक्रवार एक ही दिन में राज्य में 106 लोगों की जान चली गई थी। राज्य में अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं तो तेल पंपों पर का ईधन संकट है। 

केजरीवाल ने लोगों से संकट में फंसे राज्य के लिए उदारतापूर्वक दान करने की अपील की है। उन्होंने केरल के मुख्यमंत्री से भी बातचीत की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैंने केरल के मुख्यमंत्री से बातचीत की। दिल्ली सरकार 10 करोड़ रुपये का योगदान कर रही है। मैं सभी से केरल के अपने भाइयों और बहनों के लिए उदारतापूर्वक दान करने की अपील करता हूं।’’ 

दिन में पंजाब सरकार ने भी केरल के लिए 10 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की थी। पंजाब सरकार के बयान के अनुसार तुरंत खाने योग्य 30 टन खाद्य सामग्री केरल भेजी जाएगी। केरल पिछले एक सदी में सबसे भयंकर बाढ़ से जूझ रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत