1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अभिनेता इरफान खान के निधन पर राजस्थान के सीएम गहलोत और मिलिंद देवरा ने भी दुख व्यक्त किया

अभिनेता इरफान खान के निधन पर राजस्थान के सीएम गहलोत और मिलिंद देवरा ने भी दुख व्यक्त किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 29, 2020 03:03 pm IST,  Updated : Apr 29, 2020 03:22 pm IST

फिल्म अभिनेता इरफान खान के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने भी दुख व्यक्त किया है।

फिल्म अभिनेता इरफान...- India TV Hindi
फिल्म अभिनेता इरफान खान के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख व्यक्त किया।

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता इरफान खान के निधन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि इरफान खान की असामयिक मौत की खबर सुनकर हैरान हूं। अशोक गहलोत ने अपने ट्विट में लिखा है कि 'मुझे हमारे देश के सबसे बहुमुखी अभिनेता इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर हैरानी हुई। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को मेरी हार्दिक संवेदना। ईश्वर उन्हें शक्ति दे। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

इरफान खान के निधन पर कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने भी दुख व्यक्त किया है। मिलिंद देवरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि 'इरफान खान की आत्मा को शांति मिले, शानदार अभिनेता और एक देखभाल करने वाला इंसान जो सच बोलने से कभी नहीं कतराता है। उनका निधन हॉलीवुड के साथ-साथ भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है।' Life Of Pi फिल्म में उनके शानदार किरदार को हमेशा याद किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत