1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असंवैधानिक है नागरिकता संशोधन विधेयक, हर तरह से हो विरोध: अशोक गहलोत

असंवैधानिक है नागरिकता संशोधन विधेयक, हर तरह से हो विरोध: अशोक गहलोत

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 11, 2019 04:28 pm IST,  Updated : Dec 11, 2019 04:28 pm IST

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को यहां कहा कि केंद्र सरकार का नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) असंवैधानिक है, जिसका हर तरह से विरोध किया जाना चाहिए।

असंवैधानिक है...- India TV Hindi
असंवैधानिक है नागरिकता संशोधन विधेयक, हर तरह से हो विरोध: अशोक गहलोत Image Source : PTI

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को यहां कहा कि केंद्र सरकार का नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएबी) असंवैधानिक है, जिसका हर तरह से विरोध किया जाना चाहिए। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘नागरिकता संशोधन विधेयक (कैब) असंवैधानिक है क्योंकि यह हमारे संविधान की मूल भावना, स्वरूप और सिद्धांतों के खिलाफ है।’’ गहलोत ने लिखा है, ‘‘भारत की नींव ही सभी के लिए समानता के सिद्धांतों पर आधारित है। यह विधेयक हमारे देश की नींव के मूल के ही खिलाफ है। इसका हर तरह से विरोध किया जाना चाहिए।’’ 

इससे पहले इस विधेयक के विरोध में यहां गांधी सर्किल पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा केंद्र सरकार को जनता के वास्तविक मुद्दों से कोई लेना देना नहीं और वह कैब के विरोध में देश भर में हो रहे प्रदर्शनों की अनदेखी कर रही है। गहलोत ने कहा कि नागरिकता से जुड़े कानून में पहले भी आठ बार संशोधन हुआ लेकिन इस तरह का विरोध कभी नहीं देखने को मिला। 

गहलोत ने कहा, ‘‘'पहली बार क्यों लोग सड़कों पर उतरे हैं यह सोचने की बात है।’’ उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अपनी आलोचना की कोई परवाह नहीं है और वह मीडिया के माध्यम से देश पर राज करना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘‘कब तक राज करेंगे। इनकी पोल खुलती जा रही है महाराष्ट्र और हरियाणा की जनता ने इनको सबक सिखा दिया है अब देखिए धीरे धीरे इनकी पोल खुलेगी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत