1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एएसआई के संरक्षण वाले सभी स्मारकों को 15 मई तक बंद किया गया, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

एएसआई के संरक्षण वाले सभी स्मारकों को 15 मई तक बंद किया गया, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2021 08:52 pm IST,  Updated : Apr 15, 2021 09:49 pm IST

कोरोना वायरस के संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को आगामी 15 मई तक बंद रखने का निर्णय किया है।

एएसआई के संरक्षण वाले सभी स्मारकों को 15 मई तक बंद करने का निर्णय: प्रह्लाद पटेल- India TV Hindi
एएसआई के संरक्षण वाले सभी स्मारकों को 15 मई तक बंद करने का निर्णय: प्रह्लाद पटेल Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए गुरुवार को संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) विभाग द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को आगामी 15 मई तक बंद रखने का फैसला लिया है। ये जानकारी खुद केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ट्वीट करके दी है। इसका अर्थ यह है कि अब दर्शकों को ताज महल, लाल किला और कुतुब मीनार जैसी इमारतों का दीदार करने के लिए कम से कम 15 मई या ASI के अगले आदेश तक इंतजार करना होगा।

कोरोना वायरस के संक्रमण की वर्तमान स्थिति को देखते हुए संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को आगामी 15 मई तक बंद रखने का निर्णय किया है। वहीं, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के आदेश में कहा गया है कि, ‘‘कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों/स्थलों तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत संग्रहालयों को तत्काल प्रभाव से 15 मई या अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया गया है।’’ सूत्रों के अनुसार, 3693 स्मारक और 50 संग्रहालय 15 मई तक बंद रहेंगे। 

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा, "कोरोना महामारी के वर्तमान प्रकोप को देखते हुए संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को आगामी 15 मई तक बंद रखने का फैसला किया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत