1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम में Coronavirus के 43 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1100 हुई

असम में Coronavirus के 43 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1100 हुई

 Written By: Bhasha
 Published : May 30, 2020 06:48 pm IST,  Updated : May 30, 2020 06:48 pm IST

असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 43 नए मामले सामने आए हैं और यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,100 तक पहुंच गयी।

असम में Coronavirus के 43 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1100 हुई- India TV Hindi
असम में Coronavirus के 43 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1100 हुई Image Source : PTI

गुवाहाटी: असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 43 नए मामले सामने आए हैं और यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,100 तक पहुंच गयी। राज्य में फिलहाल 968 संक्रमित मरीज हैं। सरमा ने ट्वीट कर बताया कि 43 नए मामलों में से पांच मामले धुबरी, पांच गोलाघाट, तीन बारपेटा, एक बोनगाईगांव के हैं। 29 पुष्ट मामलों में संबंधित जिलों की जानकारी अभी नहीं मिली है।

राज्य में संक्रमण से मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 125 पहुंच गई है। चार लोगों की मौत हो गई है और तीन राज्य से बाहर जा चुके हैं। शुक्रवार को असम में कोविड-19 के 177 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले 1,000 से अधिक हो गए। राज्य में चार मई को यात्रा प्रतिबंध हटने के बाद तेजी से संक्रमण के मामले बढ़े हैं।

इसके पहले एक अन्य ट्वीट में सरमा ने बताया कि जोरहाट जिले में सीएसआईआर-एनईआईएसटी कोविड-19 जांच प्रयोगशाला अब चालू हो जाएगी। राज्य में वापस आने वाले सभी लोगों की जांच और पृथक-वास नीति को अनिवार्य कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत