1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. म्यूटेशन का कमाल, पैदा हुई एक आंख-एक कान वाली बकरी, लोग मान रहे भगवान

म्यूटेशन का कमाल, पैदा हुई एक आंख-एक कान वाली बकरी, लोग मान रहे भगवान

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 19, 2017 02:12 pm IST,  Updated : May 19, 2017 02:12 pm IST

इस बकरी के बच्चे के ज्यादा समय तक जिंदा रहने की उम्मीद बहुत ही कम होती है। लेकिन गांव वाले इसे किसी चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं। इस बकरी के बच्चे को दूर दूर से लोग देखने आ रहे हैं।

One_Eye_Goat- India TV Hindi
One_Eye_Goat

नई दिल्ली: आजकल एक बकरी का बच्चा असम के एक गांव में खबरों में बना हुआ है। दरअसल बकरी के इस बच्चे को साइलापिया नाम का एक दुर्लभ बर्थ डिफैक्ट है। इस डिफैक्ट के साथ पैदा होने का यह मतलब है कि उसकी एक ही आंख और एक ही कान होगा, डॉक्टर्स का कहना है कि इस तरह के डिफैक्ट के साथ जन्म लेने वाले इस बकरी के बच्चे के ज्यादा समय तक जिंदा रहने की उम्मीद बहुत ही कम होती है। लेकिन गांव वाले इसे किसी चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं। इस बकरी के बच्चे को दूर दूर से लोग देखने आ रहे हैं। (ये भी पढ़ें: अब मोबाइल से भी सस्ते में आप खरीद सकते हैं अपना घर, जानें कैसे)

 
मैट्रो न्यूज के मुताबिक बकरी के मालिक मुखुरी दास का कहना है- '' मैं तो इसे देखकर सतके में आ गया था। यह किसी चमत्कार की तरह है और लोग इसे दूर दूर से देखने आ रहे हैं। मुखुरी दास ने बताया कि बकरी के इस बच्चे की देखभाल करना उनकी जिम्मेदारी है और वह उसे एक सामान्य बकरी की ही तरह ख‍िला रहे हैं।

बकरी के मालिक को यकीन है कि उनके घर में इस बकरी के जन्म के बाद अच्छा समय शुरू होगा और उनकी किस्मत भी सुधर जाएगी। वे इस बात से खुश हैं कि इस बकरी के बच्चे को देखने बहुत से लोग आ रहे हैं, जिससे कि वे लोग मशहूर हो रहे हैं।

अगले स्लाइड में देखें एक आंख वाली बकरी का वीडियो और जानें क्या होता है म्यूटेशन....

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत