1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम में बाढ़ की स्थिति सुधरी, 17 जिलों में अभी सात लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति सुधरी, 17 जिलों में अभी सात लाख लोग प्रभावित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 05, 2020 08:46 pm IST,  Updated : Jul 05, 2020 08:46 pm IST

असम में रविवार को बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। हालांकि अभी 17 जिलों में लगभग सात लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Assam's flood situation improves, 7 lakh people in 17 districts still affected- India TV Hindi
Assam's flood situation improves, 7 lakh people in 17 districts still affected Image Source : PTI

गुवाहाटी: असम में रविवार को बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। हालांकि अभी 17 जिलों में लगभग सात लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की नियमित बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार धेमाजी, बिश्वनाथ, चिरांग, दारंग, नलबाड़ी, बारपेटा, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमारा, गोलपाड़ा, कामरूप, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, मोरीगांव, नागांव, गोलाघाट, जोरहाट और तिनसुकिया जिलों में बाढ़ के कारण 6.8 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।

बुलेटिन के अनुसार बारपेटा बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित है जहां 3.98 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इसके बाद दक्षिण सालमारा में लगभग 87,000 लोग प्रभावित हैं। गोलपाड़ा में 78,200 से अधिक लोग प्रभावित हैं। बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने चार जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान 210 लोगों को बचाया है।

शनिवार तक बाढ़ से 18 जिलों में 10.75 लाख से अधिक लोग प्रभावित थे। राज्य में इस वर्ष अब तक बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 61 है जिनमें से 37 लोगों की मौत बाढ़ से और 24 लोगों की मौत भूस्खलन से हुई है। इसमें कहा गया है कि अधिकारियों ने पांच जिलों में 62 राहत शिविर और वितरण केन्द्र स्थापित किये हैं जहां इस समय 4,852 लोग शरण लिये हुए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत