नई दिल्ली: 25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन है। अटल जी का नाम भारतीय राजनीति में एक ऐसा नाम है जिसे विरोधी भी बड़े ही अदब के साथ लेते हैं। कुशल वक्ता और विलक्षण नेतृत्व क्षमता के धनी अटल जी एक बेहतर कवि भी रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक काल में भी अपनी कविताओं से पार्टी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को आनंद दिया है।
भाजपा को शून्य से मजबूत स्थिति में खड़ा करने वाले लाल कृष्ण आडवाणी भी अटल जी की भाषण क्षमता के कायल रहे हैं। अटल जी फिलहाल बीमार है, लेकिन हर साल उनके जन्मदिन पर उनके राजनीतिक साथी उनसे मिलने और पार्टी के नए नेता उनका आशीर्वाद लेने जरूर जाते हैं। इस बार केंद्र सरकार ने अटल जी के जन्मदिन पर तीन स्वास्थ्य सेवाओं की घोषणा करने का फैसला किया है। आज हम आपको अपनी खबर में अटल जी के वो 4 वीडियो दिखाएंगे जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए।
अटल बिहारी वाजपेयी ने सदन में कहा अध्यक्ष महोदय मैं अपना इस्तीफा राष्ट्रपति जी को देने जा रहा हूं..
अटल बिहारी वाजपेयी ने संसद में सोनिया गांधी के वार पर किया पलटवार.....
हमें सत्ता का लोभ है, हमपर यह गंभीर आरोप लगाया गया है इसने मुझे दुखी किया है....
अटल जी ने कहा कि हम पर ये बड़ा आरोप लगता आया है कि हम सांप्रदायिक हैं.....