1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बुधवार को बैंक और ATM बंद रहेंगे, 2000 रुपए ही निकाले पाएंगे

बुधवार को बैंक और ATM बंद रहेंगे, 2000 रुपए ही निकाले पाएंगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 08, 2016 09:32 pm IST,  Updated : Nov 10, 2016 07:26 pm IST

9 नवंबर को बैंक और एटीएम बंद रहेंगे। वहीं 10 नवंबर को कुछ ही जगह पर एटीएम चलेंगे। 11 नवंबर से यह सुविधा पूरी तरह बहाल हो जाएगी।

ATM- India TV Hindi
ATM

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कालेधन पर लगाम लगाने की कवायद के तहत जहां 500 और एक हजार के नोटों को बंद करने के ऐलान के साथ ही कहा है कि 9 नवंबर को बैंक और एटीएम बंद रहेंगे। वहीं 10 नवंबर को कुछ ही जगह पर एटीएम चलेंगे। 11 नवंबर से यह सुविधा पूरी तरह बहाल हो जाएगी।  पहले 2000 रुपए प्रतिदिन एटीएम से निकाले जा सकेंगे। धीरे-धीरे इसकी सीमा बढ़ाई जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल शुरूआत के दिनों में खाते से धनराशि निकालने पर प्रतिदिन 10 हजार रूपये और प्रति सप्ताह 20 हजार रूपये की सीमा रखी गई है। 

उन्होंने कहा कि बैंकों और डाकघरों के कर्मचारी नयी व्यवस्था को उपलब्ध समय में सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगायेंगे। मोदी ने कहा कि चेक, बैंक ड्राफ्ट या अन्य इलेक्ट्रानिक माध्यमों के भुगतान पूर्ववत रहेंगे और यह जारी रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत