1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस नेता और नगरपालिका उपाध्यक्ष पर लाठियों और सरियों से हमला

कांग्रेस नेता और नगरपालिका उपाध्यक्ष पर लाठियों और सरियों से हमला

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 16, 2018 03:17 pm IST,  Updated : Jan 16, 2018 03:17 pm IST

पुलिस ने आज बताया कि कल रात तीन अज्ञात बाइक सवारों ने नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेन्द्र महारानियां और कांग्रेस नेता रोहिताश नटवाड़ीया पर लाठियों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया...

crime- India TV Hindi
crime

सीकर: राजस्थान में सीकर जिले के नीमकाथाना कोतवाली थाना क्षेत्र में नगरपालिका उपाध्यक्ष और कांग्रेस के एक नेता पर अज्ञात बदमाशों ने लाठियों और सरियों से हमला कर दिया।

पुलिस ने आज बताया कि कल रात तीन अज्ञात बाइक सवारों ने नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेन्द्र महारानियां और कांग्रेस नेता रोहिताश नटवाड़ीया पर लाठियों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

नटवाड़ीया ने बताया कि कांग्रेस कार्यलय से नगरपालिका उपाध्यक्ष राजेन्द्र महारानियां को घर छोड़ने के लिए जा रहा था। इस दौरान जेपी पैलेस के पास बाइक सवार तीन लोगों ने लाठी और सरियों से उनपर हमला कर घायल कर दिया। बदमाशों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की और फरार हो गए।

पुलिस ने दोनों घायलों को कपिल अस्पताल में उपचार करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत