1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus: इन 11 सामानों के लिए आपको देने होंगे केवल 475 रुपए, अयोध्या प्रशासन का बड़ा फैसला

Coronavirus: इन 11 सामानों के लिए आपको देने होंगे केवल 475 रुपए, अयोध्या प्रशासन का बड़ा फैसला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 25, 2020 03:06 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 03:06 pm IST

अयोध्या जिला मजिस्ट्रेट ने किराना दुकानदारों को रोजमर्रा की जरूरत के 11 सामान की पैकेजिंग कर होम डिलीवरी करने को कहा है।

Coronavirus, ayodhya, Lockdown, COVID-19- India TV Hindi
Ayodhya

लखनऊ। पूरे देश में लागू लॉकडाउन को लेकर अयोध्या जिला मजिस्ट्रेट ने आम जनता के लिए बड़ा फैसला लिया है। अयोध्या जिला मजिस्ट्रेट ने किराना दुकानदारों को रोजमर्रा की जरूरत के 11 सामान की पैकेजिंग कर होम डिलीवरी करने को कहा है। गौरतलब है कि इन 11 सामानों की कीमत केवल 475 रुपए तय की गई है। इससे ज्यादा कीमत वसूल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ये आदेश 2 अप्रैल तक लागू रहेगा।

उधर यूपी के डीजीपी एच. सी. अवस्थी ने बताया कि 'लॉक डाउन के दौरान कोई भी भ्रामक स्थिति पैदा न हो और सभी जरूरी सामान लोगों को मिलते रहें इसके लिए मुख्यमंत्री ने बैठक की थी। हर जिला सोशल मीडिया को मॉनिटर करता रहेगा और किसी भी तरह की अफवाह फैलानो वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत