1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अयोध्या मामला: हिंदू पक्ष ने कहा, हमने लिखित में दे दिया है कि मध्यस्थता में हिस्सा नहीं लेंगे

अयोध्या मामला: हिंदू पक्ष ने कहा, हमने लिखित में दे दिया है कि मध्यस्थता में हिस्सा नहीं लेंगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Updated : Sep 30, 2019 10:48 pm IST

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली 5 सदस्यीय संविधान पीठ इस मामले की रोजाना सुनवाई कर रही है। आइए, जानते हैं इस केस से जुड़े अपडेट्स...

Supreme Court | PTI- India TV Hindi
Supreme Court | PTI

नई दिल्ली: अयोध्या भूमि विवाद मामले की सुप्रीम कोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली 5 सदस्यीय संविधान पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सितंबर, 2010 के अपने फैसले में अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में 2.77 एकड़ की विवादित भूमि को ‘राम लला’, निर्मोही अखाड़ा और सुन्नी वक्फ बोर्ड के बीच बराबर-बराबर बांटने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट के इसी फैसले के खिलाफ दायर 14 अपीलों पर सुनवाई कर रही है। आइए, जानते हैं इस सुनवाई से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के बारे में:

Ayodhya Case Hearing Supreme Court Live Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 2:09 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    हिंदू पक्ष की तरफ से कहा गया है कि हम मध्यस्थता में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि यह बात हमने लिखित में दे दी है।

  • 2:08 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    मुस्लिम पक्ष की तरफ से मोहम्मद निजाम पाशा ने कहा कि लन्च के बाद आधे घण्टे में वह अपनी जिरह पूरी कर लेंगे।

  • 2:04 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष ने कहा कि उन्हें किसी तरह की मध्यस्थता नहीं करनी।

  • 11:34 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    नाफड़े ने कहा, 'मैं समझता हूं कि कोर्ट पर मामला जल्द से जल्द समय पर खत्म करने का प्रेशर है। आज कोर्ट का ज्यादा समय न लेते हुए कोशिश करूंगा कि सारांश में अपनी बात कोर्ट के समक्ष कम समय मे रख दूं।'

  • 11:34 AM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले पर सुनवाई चल रही है। मुस्लिम पक्ष की तरफ से शेखर नाफड़े जिरह कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत