1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एशियन चैंपियनशिप में बजरंग ने दिलाया पहला गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई

एशियन चैंपियनशिप में बजरंग ने दिलाया पहला गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 14, 2017 01:42 pm IST,  Updated : May 14, 2017 01:42 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पहलवान बजरंग पुनिया को एशिया कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने की बधाई दी।

bajrang pahalwan- India TV Hindi
bajrang pahalwan Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पहलवान बजरंग पुनिया को एशिया कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने की बधाई दी। बजरंग ने फ्रीस्टाइल सीनियर्स के 65 किलोग्राम भार वर्ग में दक्षिण कोरिया के ली सेयुंगचुल को शनिवार को मात देकर भारत के हिस्से स्वर्ण पदक डाला। ()

मोदी ने बजरंग की इस उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए एक बयान में कहा, "बजरंग को एशिया कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने की बधाई। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर भारत को गर्व है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत