1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल: मंत्री साधन पांडे की हालत नाजुक, फेफड़ों में हुआ इंफेक्शन

पश्चिम बंगाल: मंत्री साधन पांडे की हालत नाजुक, फेफड़ों में हुआ इंफेक्शन

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 18, 2021 04:19 pm IST,  Updated : Jul 18, 2021 05:44 pm IST

फेफड़ों में गंभीर संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती पश्चिम बंगाल के मंत्री साधन पांडे की हालत नाजुक बनी हुई है।

पश्चिम बंगाल: मंत्री साधन पांडे की हालत नाजुक, फेफड़ों में हुआ इंफेक्शन- India TV Hindi
पश्चिम बंगाल: मंत्री साधन पांडे की हालत नाजुक, फेफड़ों में हुआ इंफेक्शन Image Source : FACEBOOK

कोलकाता: फेफड़ों में गंभीर संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती पश्चिम बंगाल के मंत्री साधन पांडे की हालत नाजुक बनी हुई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। निजी अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि उपभोक्ता मामले और स्वयं सहायता तथा स्वरोजगार मंत्री पांडे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘पांडे की हालत अब भी बहुत नाजुक है। गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।’’ सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ के बाद शुक्रवार रात अर्द्धचेतन अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पांडे लंबे समय से फेफड़ों से संबंधित सीओपीडी और गुर्दा रोगों का सामना कर रहे हैं। डॉक्टरों की चार सदस्यीय टीम उनका उपचार कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत