1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिस्तर पर बैठने के लिए आखिर क्यों मजबूर हुया यह टाइगर?

बिस्तर पर बैठने के लिए आखिर क्यों मजबूर हुया यह टाइगर?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2019 04:17 pm IST,  Updated : Jul 18, 2019 04:17 pm IST

यह तस्वीर असम की है जहां पर भारी बरसात की वजह से पूरे राज्य में बाढ़ के हालात बने हुए हैं

 Bengal Tiger found sitting on a bed in a house in flood hit Harmati area of Kaziranga- India TV Hindi
 Bengal Tiger found sitting on a bed in a house in flood hit Harmati area of Kaziranga Image Source : ANI

गुवाहाटी। बिस्तर बैठे इस टाइगर की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं, यह तस्वीर दुनिया के किसी और हिस्से की नहीं बल्कि भारत की ही है। अखिर यह टाइगर की यह तस्वीर किस जगह की है और यह टाइगर किस वजह से बिस्तर पर बैठा है? इस सवाल का जवाब खोजने की जब कोशिश की गई तो पता चला कि टाइगर को मजबूरी की वजह से बिस्तर पर बैठना पड़ा है।

यह तस्वीर असम की है जहां पर भारी बरसात की वजह से पूरे राज्य में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का 90 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा बाढ़ की चपेट में है और कई जंगली जानवरों को मजबूर होकर सुरक्षित जगहों में शरण लेनी पड़ रही है। बाढ़ की मजबूरी की वजह से ही यह टाइगर भी मजबूर होकर किसी के घर में घुस गया है और घर के बिस्तर पर बैठा हुआ है। यह तस्वीर काजीरंगा के हरमाती क्षेत्र की है।

असम में बाढ़ से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है और 57 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक गेंडे की मौत हो गई जबकि ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां गुवाहाटी समेत कई इलाकों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत