1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व BJP कॉर्पोरेटर की चाकू मारकर हत्या, 3 साल पहले पति की भी ऐसे ही हमले में हुई थी मौत

पूर्व BJP कॉर्पोरेटर की चाकू मारकर हत्या, 3 साल पहले पति की भी ऐसे ही हमले में हुई थी मौत

 Reported By: T Raghavan
 Published : Jun 24, 2021 01:20 pm IST,  Updated : Jun 24, 2021 01:20 pm IST

कर्नाटक के बेंगलुरू में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व महिला कॉर्पोरेटर रेखा कादिरेश की चाकू मारकर हत्या कर दी है।

पूर्व BJP कॉर्पोरेटर की...- India TV Hindi
पूर्व BJP कॉर्पोरेटर की चाकू मारकर हत्या, 3 साल पहले पति की भी ऐसे ही हमले में हुई थी मौत Image Source : INDIA TV

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में भारतीय जनता पार्टी की पूर्व महिला कॉर्पोरेटर रेखा कादिरेश की चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार हत्यारे कॉटनपेट में स्थित रेखा कादिरेशन के घर में घुसे और वहीं पर उनके ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार रेखा कादिरेश को उपचार के लिए पास के केंपीगोड़ा अस्पताल में लेकर जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार हत्यारों के साथ महिला कार्पोरेटर की पुरानी शत्रुता थी।

3 साल पहले रेखा कादिरेश के पति कादिरेश पर भी 2 लोगों ने ऐसे ही हमला किया था और चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी थी। 7 फरवरी 2018 को कादिरेश पर हमला हुआ था और हमले के बाद 2 लोगों ने सिटी कोर्ट के सामने सरेंडर भी कर दिया था।

पुलिस के अनुसार पति की हत्या के लगभग 3 साल के बाद रेखा कादिरेश पर भी चाकुओं से हमला किया गया और उनकी हत्या की गई। पुलिस का कहना है कि रेखा उस समय अपने दफ्तर में काम कर रही थीं जब मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोग आए और उनके ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया। हत्यारों की तलाश में पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत