1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सर्वे- ये भारतीय शहर है दुनिया का पांचवां सबसे सस्ता शहर

सर्वे- ये भारतीय शहर है दुनिया का पांचवां सबसे सस्ता शहर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 24, 2018 01:39 pm IST,  Updated : Mar 24, 2018 03:21 pm IST

इस सर्वे में दुनिया के 10 सबसे सस्ते शहरों में तीन भारतीय शहरों ने जगह बनाई है।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है।

नई दिल्ली: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू दुनिया के पांचवां सबसे सस्ता माना गया है। द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट 2018 द्वारा कराए गए सर्वे में 133 शहरों को शामिल किया गया है। इनमें पहले नंबर पर होने का मतलब सबसे मंहगा और आखिरी में होने का मतलब सबसे सस्ता है। इस सर्वे में बेंगलुरू को 128वें नबर पर रखा गया है। इस तरह बेंगलुरू दुनिया का पांचवां सबसे सस्ता शहर माना गया है। बेंगलुरू के अलावा इस लिस्ट में चेंन्नई 126वें, नई दिल्ली 124वें और मुंबई को 121वें नंबर पर रखा गया है। इस तरह दुनिया के 10 सबसे सस्ते शहरों में तीन भारतीय शहर है। वहीं सीरिया का दमिश्क दुनिया का सबसे सस्ता शहर माना गया है। अगर सबसे महंगे शहर की बात करे तों सिंगापुर लगातार दूसरे साल दुनिया का सबसे महंगा शहर बना हुआ है।

कैसे किय गया सर्वे

सर्वे में दुनिया के सारे शहरों को शामिल नहीं किया गया है। दरअसल सर्वे करने के लिए न्यूयॉर्क को दुनिया का आदर्श शहर मानकर उसे 100 में से 100 नंबर दिए गए। इसके बाद न्यूयॉर्क को सैंपल मानकर बाकी शहरों के अंक और रैंक तय किए गए। जिन शहरों को न्यूयॉर्क के 100 की तुलना में 25 से ज्यादा अंक मिले, उन्हीं को सर्वे में शामिल किया गया। इसीलिए सिर्फ 133 शहरों पर ही ये सर्वे किया गया। जिन मानकों पर अंक दिए गए हैं। उनमें करीब 400 चीजों के उस शहर में प्राइस, 150 प्रोडेक्ट और सर्विस की कीमत शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत