1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मंत्री को वैक्सीन लगने बाद भी क्यों हुआ कोरोना? दवा कंपनी ने इसपर दिया बड़ा बयान

मंत्री को वैक्सीन लगने बाद भी क्यों हुआ कोरोना? दवा कंपनी ने इसपर दिया बड़ा बयान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 05, 2020 07:49 pm IST,  Updated : Dec 05, 2020 08:09 pm IST

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर दवा कंपनी भारत बायोटेक ने शनिवार को कहा कि उसकी कोविड-19 वैक्सीन- कोवैक्सिन सुरक्षित और प्रभावशाली है।

मंत्री को वैक्सीन लगने बाद भी क्यों हुआ कोरोना? वैक्सीन कंपनी ने दिया बड़ा बयान- India TV Hindi
मंत्री को वैक्सीन लगने बाद भी क्यों हुआ कोरोना? वैक्सीन कंपनी ने दिया बड़ा बयान Image Source : PIXABAY

नई दिल्ली: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर दवा कंपनी भारत बायोटेक ने शनिवार को कहा कि उसकी कोविड-19 वैक्सीन- कोवैक्सिन सुरक्षित और प्रभावशाली है। उल्लेखनीय है कि विज ने कोवैक्सिन के तीसरे चरण के परीक्षण में इसकी खुराक ली थी। कोवैक्सिन कोविड-19 की संभावित वैक्सीन है, जिसका विकास भारत बायोटेक, भारतीय चिकित्सा शोध संस्थान (आईसीएमआर) के साथ मिलकर कर रही है। दवा कंपनी ने कहा कि वैक्सीन की दो खुराक लेनी जरूरी हैं और इसके असर का मूल्यांकन दोनों खुराक लेने के 14 दिन बाद किया जा सकता है।

भारत बायोटेक ने एक बयान में कहा, ‘‘कोवैक्सिन का चिकित्सकीय परीक्षण दो खुराकों पर आधारित है, जो 28 दिनों के अंतराल पर दिए जाते हैं। वैक्सीन के असर का मूल्यांकन भी दूसरी खुराक दिए जाने के 14 दिनों बाद किया जा सकता है।’’ कंपनी ने सीधे विज का नाम लिए बिना कहा कि वैक्सीन को इस तरह तैयार किया गया है कि दूसरी खुराक लेने के 14 दिन बाद यह असर करती है।

अनिल विज ने इसकी पहली खुराक 20 नवंबर को ली थी। उन्हें दूसरी खुराक देनी बाकी थी। भारत बायोटेक ने कहा कि वैक्सीन के तीसरे चरण के परीक्षण में 50 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन दी जाएगी और शेष 50 प्रतिशत को प्लेसिबो दिया जाएगा। कोवैक्सिन पूरी तरह भारत में विकसित कोविड-19 वैक्सीन है, और तीसरे चरण के तहत 25 स्थानों में 26,000 लोगों पर इसका परीक्षण किया जा रहा है। कंपनी ने कहा कि उसका मकसद पूरे देश में कोवैक्सिन के असर का पता लगाना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत