नई दिल्ली: दिल्ली की अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकने की आरोपी भावना अरोड़ा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा।
इससे पहले कहा गया था कि दिल्ली पुलिस उस सीडी की जांच कर रही है जिसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकने वाली महिला भावना अरोड़ा लहरा रही थी। महिला का दावा है कि इस सीडी में दिल्ली सरकार के खिलाफ कुछ तथ्य हैं।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (उत्तर) संजय सिंह ने कहा, हम सीडी की जांच कर रहे हैं। अगर सीडी में किसी तरह की अनियमितता की बात पाई जाती है तो इस सीडी को जांच के लिए संबंधित विभाग के पास भेज दिया जाएगा।
खुद के आम आदमी सेना की पंजाब ईकाई की प्रभारी होने का दावा करने वाली भावना से मॉडल टाउन थाने में पूछताछ की जा रही है। भावना ने कल छत्रसाल स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल पर स्याही फेंकी थी।